विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री का सफर तय करने के बाद भी भगवान जगन्नाथ से अटूट तरीके से जुड़े हुए है। तमाम व्यस्तता के बाद भी पीएम मोदी ने हर साल की तरह ही

0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 1.22.24 PM

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले दिल्ली से भगवान जगन्नाथ जी के लिए मूंग, जामुन, आम और सूखे खजूर का विशेष प्रसाद भेजते हैं। उन्होंने यह परंपरा तब शुरू की थी जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, और दिल्ली में रहने के बावजूद वे आज भी इसे लगातार निभा रहे हैं। पीएम मोदी ने गुजरात 12 साल और 7 महीने के अपने मुख्यमंत्री काल में भगवान जगन्नाथ यात्रा को भव्यता दी थी। उन्होंने इस आयोजन को और बड़ा बनाया था। पीएम मोदी रह साल मुख्यमंत्री के तौर पहिंद विधि के अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे।

गुजरात में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के तौर पहिंद विंधि राज्य के मालिक यानी सर्वोच्च पद (प्रथम सेवक) बैठे व्यक्ति से कराने की परंपरा है। इसमें सोने की झाड़ू से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का रूट साफ किया जाता है। मुख्यमंत्री के तौर नरेंद्र मोदी न सिर्फ इससे जुड़े रहे बल्कि उनकी भगवान जगन्नाथ से लगाव बना हुआ है। पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री 12 साल पूरे कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी के नाम गुजरात में सर्वाधिक बार पहिंद विधि करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 13 बार इस पारंपरिक अनुष्ठान को पूरा किया, जो किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा सबसे अधिक है। वह केवल विधि ही नहीं करते थे, बल्कि जमालपुर स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण से स्वयं रथ खींचकर यात्रा की शुरुआत भी करते थे। इस बार की रथ यात्रा की सुरक्षा में 30 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रथयात्रा की सुरक्षा की निगरानी राज्य के मुख्यमंत्री और डीजीपी खुद करते हैं।

#JagannathRathYatra #Gujarat #NarendraModi #PahindVidhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed