विमुक्त घुमंतू व टपरीवास समुदाय के उत्थान के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें संबंधित विभागों के अधिकारी :- जसमेर सिंह बंजारा

0

पंक्ति में खड़े अंतिम और वंचित व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना किया जाए सुनिश्चित

बैठक में चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ,

सरकार द्वारा विमुक्त घुमंतू एवं टपरीवास समुदाय के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ,

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

विभिन्न स्कीमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है,

ताकि हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिले और वह योजनाओं से वंचित न रहे

कैथल,
हरियाणा विमुक्त घुमंतू व टपरीवास समुदाय विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर समुदाय के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने डीसी अपराजिता से सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत भी की।

बैठक में चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा विमुक्त घुमंतू एवं टपरीवास समुदाय के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि पोलियो व अन्य टीकाकरण अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति न छुटे, सभी को शामिल किया जाए। इसके लिए स्टाफ को भी मोटिवेट करें। अन्य योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जाए। पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों को जागरूक किया जाए और यातायात के नियमों की पालना सुनिश्चित करवाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारी ऐसे समाज के लोगों को पढ़ाई से वंचित न रखें, इसके लिए सर्वे करें और उन्हें पढ़ाई का अवसर प्रदान करें। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की स्कीमों का लाभ बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है यह भी सुनिश्चित करें। इनका पोषण ट्रेकर पोर्टल पर पंजीकरण भी करवाएं, जिनका हक है उन्हें मिलना चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी को कहा कि वे डीएनटी समुदाय के लोगों हेतू पेंशन बनवाने के लिए नियमों के अनुसार तीन साल का रिहायशी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता रहती है। इसका अध्ययन करके ऐसे पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ प्रदान करें। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद, जिला निर्वाचन कार्यालय, जिला विकास एवं पंचायत, कल्याण, बिजली, राजस्व, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न स्कीमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिले और वह योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर टीमें बनाई गई है, यह टीमें भी उनके घर द्वार पर पहुंचेगी, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। कैथल जिला में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।

बाइट। हरियाणा विमुक्त घुमंतू व टपरीवास समुदाय विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed