संघ कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ संघ प्रचारक राजवीर दीक्षित को किए श्रद्धा सुमन अर्पित
अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक परंपरा का विशेष महत्व ऐसे ही वरिष्ठ प्रचारक राजवीर दीक्षित का स्वर्गवास 77 वर्ष की आयु में 28 जून को हो गया था उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार को संघ कार्यालय अचल ताल द्वारिकापुरी में किया गया।इस दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रांत ग्राम विकास प्रमुख दयाल शर्मा ने कहा कि राजवीर दीक्षित का पूरा परिवार संघ से जुड़ा हुआ है वह चार भाई थे जिसमें दो भाई संघ के प्रचारक बने।समाज कार्य हेतु।वरिष्ठ प्रचारक राजवीर दीक्षित अपने त्याग,प्रेम,स्नेह के उदाहरण से लोगों को संघ कार्य में जोड़ते थे।विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा वरिष्ठ प्रचारक का जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है,कई बार वह मुझे मार्गदर्शन देते थे।प्रचारक परंपरा की विशेषता से वह पूर्ण थे,उनकी प्रेरणा से गांव जरेरा में भव्य मंदिर और विशाल हॉल सामजिक कार्य हेतु बना है।खैर संघचालक नीरज गोयल ने बताया कि उनके सानिध्य में हमने संघ प्रशिक्षण प्राप्त किया है, हमारे परिवार के हर सुख-दुख के समय वह मौजूद रहते थे।महानगर संघचालक अजय सर्राफ ने बताया कि परिचय हुआ तो मालूम हुआ मेरी ननिहाल उनके गांव के पास ही है तो प्रचारक राजवीर दीक्षित ने अब मैं तुम्हारा मामा हुआ।इस प्रकार आत्मीय भाव से वो सभी से मिलते थे।
सह प्रांत कार्यवाहिका डॉ.निशा शर्मा ने कहा राजवीर भाई साहब जब भी आते पूरे परिवार के हाल चाल पूछते थे मेरे बेटे को अच्छे स्वास्थ्य हेतु दूध पीना उन्हीं ने सिखाया था।विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने कहा जब उनका केंद्र अलीगढ़ में था तो सेवा कार्य को गति प्रदान की,वह कृषक परिवार से थे,आयुर्वेद,स्वदेशी के बड़े समर्थक थे।संघ का शताब्दी वर्ष उन्होंने देखा है निश्चित ही उनका अगला जन्म संघ परिवार में ही होगा।केशव सेवाधाम प्रमुख कालीचरण ने कहा कि पूर्वोत्तर के बच्चों के लिए उनका विशेष प्रेम था।विभाग संघचालक राजकुमार सिंह ने कहा कि बड़े भाग्य से मनुष्य का तन मिलता है जो देवताओं को भी दुर्लभ है ऐसे में अपना घर परिवार छोड़कर प्रचारक बनना बहुत ही कठिन होता है स्व.राजवीर दीक्षित का जीवन हम सब के लिए प्रेरणादाई हो।सभा का संचालन महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने किया।सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ प्रचारक राजवीर दीक्षित को पुष्प अर्पित किए।श्रद्धांजलि सभा में प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख राम शंकर,टीकम सिंह,हिमांशु शर्मा, महानगर प्रचारक रामजी,सह कार्यवाह पंकज कुमार,सुनील चौहान,राकेश गुप्ता,श्याम नारायण,दीपक अग्रवाल,देव कुमार,भूपेन्द्र सिंह,गंगा प्रसाद, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे ।

