आजमगढ़ चाणक्य न्यूज़ नेशनल लाइव टीवी से आजमगढ़ मंडल ब्यूरो चीफ मंडल प्रभारी रिंकू सिंह की रिपोर्ट

0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 9.15.04 AM

जनसेवा, पारदर्शिता और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा होगी प्राथमिकता,

सगड़ी के नए एसडीएम संजीव कुमार राय ने संभाला कार्यभार

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील में नए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में संजीव कुमार राय ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह संत कबीर नगर में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। स्थानांतरण के बाद उनकी तैनाती आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के निवासी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम संजीव कुमार राय ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सगड़ी तहसील का बड़ा हिस्सा बाढ़ प्रभावित है। ऐसे में बरसात के मौसम में प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य करेगा, ताकि बाढ़ से जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके। राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नवनियुक्त एसडीएम ने कहा कि तहसील आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाएगी और पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उनके पदभार ग्रहण करने से क्षेत्रवासियों में बेहतर प्रशासन और जनहित में प्रभावी कार्यों की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed