विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड 🤝 पुलिस और सिडकुल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 9.19.12 AM

SSP हरिद्वार के निर्देश पर SP यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव की अध्यक्षता में सिडकुल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

🛕 कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर।

📍 पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित बैठक में SP यातायात सुश्री निशा यादव ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की।

🚛 बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में मालवाहक वाहनों के संचालन, कर्मचारियों के आवागमन, आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति तथा औद्योगिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक समन्वय एवं यातायात प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया गया।

🚦 सभी प्रतिनिधियों से कांवड़ मेले के दौरान लागू यातायात प्लान का पूर्ण पालन करने, पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी समस्या के त्वरित समाधान हेतु समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।

🤝 सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हरिद्वार पुलिस द्वारा जारी यातायात प्लान का पालन करने एवं आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

👮 बैठक में CO यातायात बिपेन्द्र सिंह, निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, CPU प्रभारी हितेश कुमार तथा सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Uttarakhand Police Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Garhwal Range Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR #HaridwarPolice #KanwarMela2026 #TrafficPolice #Sidcul #TrafficManagement #RoadSafety #SafeKanwar #UttarakhandPolice #PoliceCoordination #Haridwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed