विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के लिए गौरव की बात है कि राज्य के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के लिए गौरव की बात है कि राज्य के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चुना गया है। 2009 बैच के IAS सविन बंसल को लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर नियुक्त किया गया है। वे तीन वर्ष की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे। देहरादून के जिलाधिकारी समेत कई अहम पदों पर कार्य कर चुके सविन बंसल अपनी प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली और सुशासन के लिए जाने जाते हैं।
वहीं, पूर्व नैनीताल जिलाधिकारी वंदना के भी जल्द केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द आधिकारिक आदेश जारी हो सकते हैं।
दो वरिष्ठ अधिकारियों के केंद्र जाने से उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की भी संभावना बढ़ गई है। विभागों के पुनर्वितरण और नई जिम्मेदारियों को लेकर सरकार जल्द निर्णय ले सकती है।
राज्य के अधिकारियों का राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचना न केवल उनकी कार्यक्षमता का प्रमाण है, बल्कि उत्तराखंड के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।
