श्री राम मंदिर चढ़ावे पर विधानसभा अध्यक्ष के बयान के विरोध में कांग्रेस का विशाल विरोध प्रदर्शन,सतीश महाना को पद से हटाने की मांग

0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 8.28.19 PM

अलीगढ।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा कथित रूप से दिए गए उस बयान,जिसमें उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर का जो चढ़ावा चोरी हुआ है वह बिना श्रद्धा के चढ़ाया गया धन है,के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने अलीगढ़ में विशाल विरोध प्रदर्शन किया।विरोध जुलूस रेलवे रोड स्थित जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे रोड,मामू-भांजा मार्केट,कंपनी बाग,आगरा रोड,मदार गेट,आर्य समाज रोड होते हुए अचल तालाब स्थित रामलीला मैदान पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा हाथों में विभिन्न स्लोगनों से लिखी तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया।समापन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का यह बयान अत्यंत

https://youtu.be/0e8xzq0BDDA दुर्भाग्यपूर्ण,निंदनीय और करोड़ों श्रीराम भक्तों की आस्था का अपमान है।यह विडंबना है कि जिस भारतीय जनता पार्टी ने भगवान श्रीराम के नाम पर जनता से समर्थन प्राप्त कर सत्ता हासिल की,उसी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज भगवान श्रीराम के भक्तों की श्रद्धा पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं।भाजपा सत्ता के अहंकार में पूरी तरह डूबी हुई है और उसे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने में भी संकोच नहीं रह गया है।आरोप लगाया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ऐसे बयानों पर न तो कोई संज्ञान लेता है और न ही कोई गंभीरता दिखाता है, लजिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता की दृष्टि से सतीश महाना को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से देशवासियों और करोड़ों राम भक्तों से क्षमा मांगनी चाहिए।उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग की सतीश महाना को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया जाए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था और श्रद्धा पर इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को शोभा नहीं देती तथा ऐसे बयानों से समाज में अनावश्यक विवाद और लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।कांग्रेस पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह,महानगर अध्यक्ष नवेद खान, विजय लक्ष्मी सिंह,शालिनी चौहान,पूर्व महापौर प्रत्याशी मधुकर शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव,मोहम्मद मंसूर,बाबुद्दीन अब्बासी,पूरनचंद देशमुख,प्रवीण बघेल प्रधान,भूपेंद्र प्रताप सिंह,योगेश अग्रवाल,हाजी नौशाद कुरैशी,कैलाश बाल्मीकि, डूंगर सिंह,डा धर्मेन्द्र लोधी, रामकिशन गोस्वामी,सुरेश बागड़ी, तय्यब कुरैशी,सुशील कुमार बॉबी, नरेन्द्र कुमार शर्मा,पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल,ऋषि भारद्वाज,डा शंकरलाल,हरिओम माहौर, अमजद हुसैन,अविनाश शर्मा, वसीम ठाकुर,ओमप्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी,मेराज अहमद,घनश्याम दास कश्यप, आमिर मुन्तजिर,विनेश कुमार सिंह,शशिकांत तिवारी,शादाब फज़ल,अशहर शबाब,जग्गी, अमित तौमर,शीलू चंदेल, राजुकमार सिंह पहाड़िया,सुनील अग्रवाल, उज़ैर दिलशाद,कैलाश गौतम, लमोहम्मद अरमान,नबी अहमद खान,शाहिद खान, कृष्णकांत सिंह,चेतन्य प्रताप सिंह,लोकेन्द्र शर्मा,राजेश आर्य, क़ुतुब खान,भदेव प्रसाद,दीपक पाठक,अकील कुरैशी,ब्रजेश सविता,जयवीर सिंह,सविता, राकेश सिंघल,सतीश कुमार एड, मोहम्मद सह्फीक,चमन अल्वी, नबी हसन,अतर सिंह,मोहम्मद मुजीब,मोहनलाल पप्पू,सुनील कुमार, बाबू खान,लोकेश उपाध्याय,धर्मेन्द्र वशिष्ठ,प्रभात पचौरी,नादिर खान,राजू सोल्जर, जाकिर हुसैन,नरेन्द्र मिश्रा,शिवा शर्मा, शिव सिंह नागर,मोहम्मद दिलशाद,गुड्डू डांगा,रजत केला, साजिद बेग,वसीम मलिक,अर्जुन सिंह दिवाकर,अतर सिंह,सौरभ पाराशर,मोहम्मद साबिर,संजय माथुर,पिंकू बघेल,जतन अग्रवाल, सोनू शर्मा,सोमेश चौहान,अनुराग प्रताप सिंह,आरिफ सिद्दीकी, अहद खान, वाजिद खान,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में बैठक संपन्न*। आज दिनांक 26.10.2026 को जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अन्तर्गत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर निर्देश दिये गये – 1. एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव उचित संख्या में मतदाता हों, कोई भी परिवार न टूटे तथा परिवार के सभी सदस्य एक ही अनुभाग एवं एक ही स्थान पर रखे जायें। 2. विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर दिये जायेंगे, नई सूची में कोई भी ऑक्जिलरी (सहायक) मतदेय स्थल नहीं रहेगा। 3. जिन मतदेय स्थलों पर मतदाता संख्या मानक से कम है उनका तार्किक विश्लेषण कर निकटतम स्थलों में समायोजित किया जाये, 300 से कम मतदाता वाले स्थल को रखने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाये। 4. जर्जर, अत्यधिक पुराने व अस्थायी भवनों वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के स्थायी भवन में स्थानांतरित किया जाये। 5. मुख्य गांव/बस्ती से अत्यधिक दूरी पर स्थित मतदेय स्थलों को हटाकर सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाये तथा मतदेय स्थल की दूरी 02 कि०मी० से अधिक न हो। 6. निजी भवन, दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान, व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा राजनैतिक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवनों में स्थित मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर शासकीय भवन में स्थानांतरित किया जाये। 7. चूंकि वर्ष 2027 में विधान सभा सामान्य निर्वाचन होना है, अतः सम्भाजन के पश्चात स्थान में अंतिम क्षणों में परिवर्तन न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों से प्राप्त सुझाव/आपत्तियों का निस्तारण कर दिनांक 27-10-2026 को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के माध्यम से आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जायेगा। अतः सभी दलों से अपील की जाती है कि आलेख्य सूची-2026 पर यदि कोई सुझाव/शिकायत हो तो दिनांक 26-10-2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से उपलब्ध करायें। जनपद बाँदा में वर्तमान एवं प्रस्तावित मतदेय स्थलों का विवरण निम्नवत है – जनपद में कुल 4 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 829 मतदान केन्द्र एवं 1537 मतदेय स्थल हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 12,33,794 है जिसमें पुरुष मतदाता 6,83,754, महिला 5,50,005 एवं अन्य 35 हैं। – *232-तिंदवारी:* केन्द्र 221, स्थल 396, 1200 से अधिक वाले 10, समायोजित 01, भवन परिवर्तन 05, कुल मतदाता 3,10,949 – *233-बबेरू:* केन्द्र 223, स्थल 387, 1200 से अधिक वाले 0, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 04, कुल मतदाता 3,16,706 – *234-नरैनी (अ०जा०):* केन्द्र 238, स्थल 413, 1200 से अधिक वाले 06, समायोजित 0, भवन परिवर्तन 02, कुल मतदाता 3,23,567 – *235-बाँदा:* केन्द्र 147, स्थल 341, 1200 से अधिक वाले 09, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 01, कुल मतदाता 2,82,572 बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री माया शंकर यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर-मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *➡️थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा IPO में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में कुल ₹2,00,000 की धनराशि कराई गई वापस ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित की कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि वापस कराई गई । साइबर ठगी के मामले में पीड़ित की धनराशि वापस कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी संतोष कुमार द्विवेदी को साइबर ठगों द्वारा शेयर बाजार में IPO (Initial Public Offering) में निवेश करने तथा कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया । ठगों के झांसे में आकर आवेदक से कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि की ठगी कर ली गई । जिसके संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरी ₹2,00,000/- की धनराशि वापस कराई गई । *जनपद बांदा पुलिस आमजन से अपील करती है कि शेयर बाजार, IPO अथवा अन्य निवेश योजनाओं में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों एवं फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सतर्क रहें । निवेश करने से पूर्व संबंधित प्लेटफॉर्म एवं कंपनी की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।* *वापस करायी गई धनराशि-* ▪️कुल ₹2,00,000रुपए । *टीम का विवरण-* 1. श्री सुखराम सिंह प्र0नि0 थाना साइबर क्राइम पुलिस 2. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह 3. कां0 राजीव कुमार 4. कां0 हिमांशु वर्मा 5. कां0 ललित कुमार 6. कां0 राजेन्द्र परिहार 7. म0कां0 ज्योति उपाध्याय