ओजोन सिटी आरडब्ल्यूए की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, सुरक्षा और विकास कार्यों पर हुआ मंथन

0
WhatsApp Image 2026-07-20 at 11.27.27 AM

​अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)ओजोन सिटी रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (RWS)की ओर से रविवार को ओजोन क्लब में एक महत्वपूर्ण जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गवेंद्रपाल सिंह ने की।बैठक में सोसाइटी के विकास,सुरक्षा व्यवस्था,स्वच्छता और आगामी त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई

https://youtu.be/jMotUr5NH5k महत्वपूर्ण सामूहिक निर्णय लिए गए।​ सोसाइटी की वित्तीय स्थिति और पिछले कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की समीक्षा की गई।साथ ही, निवासियों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक प्रभावी सिस्टम बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।​आरडब्ल्यूए के सचिव प्रान्त गौरव ने सोसाइटी में सुधार की आगामी योजनाओं की रूपरेखा सामने रखी।उन्होंने बताया आगामी त्योहारों और सामाजिक आयोजनों को देखते हुए स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।​इस बैठक में उपाध्यक्ष हर्ष चौधरी, कोषाध्यक्ष अनीता जौहरी, सहसचिव सतीश कुमार तौमर और कार्यकारिणी सदस्य राखी दीक्षित सहित सोसाइटी के सैकड़ों निवासी उपस्थित रहे।बैठक के संचालन में रोहित शर्मा,पियूष साराभाई,विभु यादव,रवि शर्मा,प्रकाश शर्मा जसवीर राघव,दीपक अग्रवाल, हरिओम और मोहित कुमार निर्भय का विशेष सहयोग रहा।​बैठक के समापन पर अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed