*रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन*

0
1002928994.jpg

*अलीगढ़*।(*संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ*)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के आदेश के विरोध में पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय परितोष मिश्रा को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रदेश सरकार को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने हेतु निर्देशित किया जाए।इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश में उच्च शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण संस्थानों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।ऐसे समय में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय,जो पूरे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, उसकी इमारतों को ध्वस्त किया जाना शिक्षा जगत के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं बड़ी क्षति होगी।यदि प्रदेश सरकार का यह दावा है कि विश्वविद्यालय की कुछ भूमि सरकारी है,तो सरकार कानून के अनुसार उस भूमि का मुआवजा अथवा अन्य वैधानिक कार्रवाई कर सकती है,लेकिन पूरे विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण का आदेश शिक्षा के क्षेत्र को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा।शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। प्राचीन भारत में आर्यभट्ट जैसे महान विद्वानों ने ज्ञान और शिक्षा को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाया।आज भी हमारे देश से प्रत्येक वर्ष हजारों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाते हैं।यदि देश में ही विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान उपलब्ध होंगे,तो विद्यार्थियों को विदेश जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के मामले में प्रदेश सरकार की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होती है।प्राचीन काल में नालंदा विश्वविद्यालय विश्वभर में ज्ञान का प्रमुख केंद्र था और भारत की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा का प्रतीक माना जाता था।यदि सरकारें इसी प्रकार की दुर्भावनाग्रस्त नीति अपनाती रहीं,तो देश के शिक्षण संस्थानों पर ऐसे ही आघात होते रहेंगे,जो राष्ट्र के शैक्षिक विकास के हित में नहीं हैं।ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नवेद खान,प्रदेश कांग्रेस महासचिव परवेज़ अहमद,लमहरुद्दीन महरू, कैलाश बाल्मीकि,डा धर्मेन्द्र सिंह लोधी,भूपेंद्र प्रताप सिंह,शाहरुख़ खान,मोहम्मद जियाउद्दीन राही, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल,अमजद हुसैन,शुजात आसिफ,पूर्व पार्षद अरविन्द शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव,शाहिद खान,मोहम्मद मंसूर,चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार,मोहम्मद दिलशाद,मैराज अहमद,नौशाद मिर्ज़ा, सोमेश चौहान, मोहम्मद उर्फी, हबीब मलिक,नौशाद अली, अमजद खान,पिंकू बघेल,जीशान, अनस,मोईन,हसीन अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed