विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड इंडोनेशिया में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
WhatsApp Image 2026-07-23 at 11.51.12 AM (1)

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
इंडोनेशिया में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत और उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाने वाली पिथौरागढ़ की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण एवं आरती धारियाल जी ने अपने प्रशिक्षक श्री बृजेंद्र मल जी तथा श्री ललित कुँवर जी के साथ शासकीय आवास पर भेंट की। इस अवसर पर सभी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हमारी बहनें अपनी मेहनत, अनुशासन और अदम्य संकल्प के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्तराखण्ड और भारत का परचम लहरा रही हैं। राज्य सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन, आधुनिक सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed