जिला अस्पताल के पास रैन बसेरा और ₹10 की कम्युनिटी कैंटीन बनाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
मऊ – जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के आसपास एवं दूर दराज से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की समस्याओं को गंभीर जनहित का विषय बताते हुए हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह जिलाधिकारी मऊ को ज्ञापन सौंपकर सदर अस्पताल के निकट स्थाई रैन बसेरा स्थापित करने तथा कम्युनिटी किचन के माध्यम से मात्र ₹10 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है जिलाधिकारी मऊ को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जनपद के आसपास एवं दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए सदर अस्पताल आते हैं उनके साथ आने वाले परिजनों और तीमारदारों को रात में ठहरने के लिए कोई समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में अस्पताल परिसर के बाहर फुटपाथों बरामदे अथवा खुले स्थानों पर रात गुजारनी पड़ती है जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह स्थिति अत्यंत पीड़ा दायक है इलाज का खर्च उठाने के साथ-साथ रहने और भोजन की व्यवस्था करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाता है कई बार महिलाएं बुजुर्गों छोटे बच्चे भी बुरी पूरी रात असुविधा और सुरक्षा के बीच बिताने को विवश हो जाते हैं उन्होंने कहा कि यदि सदर अस्पताल के निकट आधुनिक सुविधाओं से युक्त रैन बसेरा बनाया जाता है तो हजारों जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक ठहरने की सुविधा मिल सकेगी यह कदम जन सेवा और मानवीय संविधानों की संवेदनाओं की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अस्पताल परिसर तथा उसके निकट कम्युनिटी किचन संचालित कर जरूरतमंद मरीजों एवं तीरमदारों को मात्र ₹10 में पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए इससे गरीब परिवार के लोगो को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें भोजन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से जनहित के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की मांग की ताकि शीघ्र ही रैन बसेरा और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था शुरू की जा सके उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जिलाधिकारी महोदय इस जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई करेंगे जिसका जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके और उन्हें सम्मान पूर्वक रहने और भोजन की सुविधा प्राप्त हो सके ।
