*सीतापुर कचनार जमीन विवाद मामले में भू-माफिया के नाम से वायरल वीडियो का मुजीब अहमद ने किया खंडन*
*राशिद खांन चांद*
*ब्यूरो हेड, सीतापुर*
*कोतवाली थाना, जनपद सीतापुर*
*सीतापुर कचनार जमीन विवाद मामले में भू-माफिया के नाम से वायरल वीडियो का मुजीब अहमद ने किया खंडन*
पिछले एक सप्ताह से जनपद सीतापुर के कचनार क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला चर्चा में है। इस विवाद को लेकर पूर्व सभासद मुजीब अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भू-माफिया बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो के संबंध में चाणक्य न्यूज इंडिया के संवाददाता से बात करते हुए मुजीब अहमद ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि “मेरा उस जमीन से कोई लेना-देना नहीं है। मैं माफिया नहीं, व्यापारी हूं। ये जमीन फाजिल मियां की है।”
मुजीब अहमद ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। कचनार के प्रधान बदरुद्दीन अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादित जमीन पर खुद प्रधान बदरुद्दीन ने कब्जा कर रखा है।
उल्लेखनीय है कि मुजीब अहमद की पत्नी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं और उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं प्रधान बदरुद्दीन ने मुजीब अहमद पर जमीन कब्जा करने और धमकाने का आरोप लगाया है।
फिलहाल दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच कचनार का जमीन विवाद तूल पकड़ता जा रहा है।
