शासनादेश के क्रम में अब संविदा सफाई कर्मचारियों को मिलेगा आकस्मिक एवं मातृत्व अवकाश का लाभ,

0
1002946592.jpg

*अलीगढ़*।(*संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ*)नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के संविदा सफ़ाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए नगर निगम अलीगढ़ में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 20 दिन का आकस्मिक अवकाश तथा महिला संविदा सफाई कर्मचारियों को शासन के प्रावधानों के अनुसार प्रसूति (मातृत्व) अवकाश का लाभ प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारी नगर की सफ़ाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे कर्मचारियों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाओं का लाभ दिलाना नगर निगम की जिम्मेदारी है।इसी को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासनादेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी संविदा सफाई कर्मचारियों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के आकस्मिक एवं मातृत्व अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्णय का स्वागत करते हुए स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश रजि. के प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को ऐतिहासिक कार्य के लिए शुभकामनाएं बधाई दी। शुभ कामनाएं देने वालों में संजीव वाल्मीकि छोटू ठेकेदार पप्पू चौहान दीपक नाथ दिलीप हरिओम मुकेश चौहान नवल डब्बू अमित मनोहर सत्तू आदि सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed