जनपद सीतापुर सिधौली जिला अधिकारी द्वारा बड़ी मालियत के लेख पत्रों का निरिक्षण
सीतापुर दिनांक 23 जुलाई 2026 (सू0वि0) आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को बड़ी मालियत के लेखपत्रों के निरीक्षण के क्रम में तहसील सिधौली के ग्राम जयपालपुर के पंजीकृत विलेख संख्या 5066/2026 एवं ग्राम कुंवरपुर के पंजीकृत विलेख संख्या 5517/2026 के द्वारा अन्तरित सम्पत्ति का स्थलीय निरीक्षण सहायक महानिरीक्षक निबन्धन सीतापुर की उपस्थिति में जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा किया गया और इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि पंजीकरण के समय निर्धारित स्टाम्प शुल्क की वसूली हो, इसके लिये सभी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाये।
