*अलीगढ़ विकास कल्याण समिति ने उठाई मांग,माल गोदाम स्टेशन की तरफ राहगीरों के लिए बने फुट ओवर ब्रिज*

0
1002950768-300x225

*अलीगढ़*।(*संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ*)पुराने शहर की तरफ रेलवे स्टेशन माल गोदाम से सड़क पार करने को रेल यात्रियों के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाये जाने की मांग अलीगढ़ विकास कल्याण समिति(रजि.)ने उठाई है।समिति के चेयरमैन पंकज धीरज ने कहा माल गोदाम साइड के रेलवे स्टेशन से निकलते समय रेल यात्रियों का अक्सर हुजूम लग जाता है।सड़क के बीच बने डिवाइडर को लांघ कर दूसरी ओर जाने के लिए रेल यात्रियों को न सिर्फ जान का जोखिम बना रहता है बल्कि सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम,जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन से इस जनहितोपयोगी मांग को शीघ्र धरातल पर उतारने की अपेक्षा की है।साथ ही रेलवे स्टेशन के बाहर जाम का कारण बने,वहां लगाए जाने वाले ठेले धकेल बालों को स्टेशन परिसर में ही पंजीकृत रूप से दुकान संचालन की अनुमति प्रदान करने की अपेक्षा जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed