*छात्राओं ने पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प* *एक पेड़ मां के नाम’सिंघारपुर कन्या महाविद्यालय द्वारा जागरूकता अभियान*
*अलीगढ़*।(*संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ*)सिंघारपुर मथुरा रोड़ स्थित डॉ.शन्नो रानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया।पौधारोपण किया और लोगों को बढ़ते प्रदूषण एवं घटते पेड़ के प्रति जागरूक किया।महाविद्यालय की छात्राओं ने एक-एक पौधे लगाकर उसको पल्लवित करने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय की उपाध्यक्ष शशिवाला अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर शशिवाला प्रदूषित पर्यावरण के खतरों से आगाह करते हुए पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा प्रत्येक छात्र को कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प करना चाहिए। प्राचार्य डॉ रजनी गुप्ता ने कहा पौधारोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता है,आज लोग अपने भौतिक सुख एवं अल्प लाभ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं जिसके भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे हैं।राष्ट्र सेविका समिति कार्यवाहिका सुलक्षणा शर्मा ने छात्राओं के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा महाविद्यालय की छात्राओं ने लगाए हुए पौधों को पल्लवित करने का संकल्प लिया है,वास्तव में यह अत्यंत प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।उन्होंने पौधों की रक्षा एवं उनके रख-रखाव पर जोर देते हुए कहा कि पौधे तो कई लोग लगाते हैं।इसके लिए सरकार की ओर से भी प्रयास किये जा रहें हैं किन्तु अफ़सोस यह है कि वे बिना किसी संरक्षण के अभाव में सूख जाते हैं।अतःआज आवश्यकता है वृक्षों के रख रखाव की।उन्होंने छात्राओं को वृक्ष संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया।साथ ही नए सत्र संचालन हेतु महाविद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन कराया गया।आचार्य प्रशांत ने हवन यज्ञ करते हुए छात्राओं से ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन कराया गया।
इस दौरान महाविद्यालय में केशव सेवाधाम प्रमुख कालीचरण, राजीव अग्रवाल एल्फा,डॉ रचना अग्रवाल,मीनू सिंह,नीरज सिंह,एवं विभिन्न छात्राएं उपस्थित रहीं।
