प्रेमी ने फंदा लगाया, 5 घंटे बाद प्रेमिका भी लटकी:बाराबंकी से मुंबई भागना चाहते थे, घरवाले दोनों को रेलवे स्टेशन से मनाकर लाए थे

0
comp-11_1785149186

बाराबंकी में सोमवार सुबह प्रेमी और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ने करीब 5 घंटे के भीतर अलग-अलग जगह आत्महत्या की। एक दिन पहले दोनों मुंबई भागने के लिए घर से निकले थे, लेकिन पुलिस और रेलवे अधिकारियों की सूचना पर घरवाले समझा-बुझाकर उन्हें वापस घर ले आए थे।

सोमवार सुबह लड़का घर से लापता हो गया। कुछ देर बाद उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही नाबालिग प्रेमिका ने भी घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन, अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार इसके लिए तैयार नहीं था।

घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बाराबंकी के संतनगर गांव का रहने वाले छोटू गौतम (22) का गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर रहने वाली एक नाबालिग लड़की से अफेयर था। दोनों का पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था।

27 जुलाई (रविवार) को दोनों घर से निकल गए। वे मुंबई जाने के लिए खानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। टिकट लेते समय रेलवे कर्मचारियों और पुलिस को उन पर शक हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घर से भागकर मुंबई जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के घर वालों को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों के घर वालों को स्टेशन बुलाया। छोटू का बड़ा भाई राकेश गौतम और लड़की के पिता वहां पहुंचे। काफी समझाने के बाद दोनों को सोमवार तड़के करीब 3 बजे वापस घर ले आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed