उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर,,,,,, 27 जुलाई, 2026 – जनपद में किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी

0
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका एक सुरक्षित एवं प्रभावी वैक्सीन है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि इस महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
https://youtu.be/7PQSw_SVFIA
उन्होने बताया कि जनपद गाजीपुर में लगभग 43000 बच्चियां चिन्हित की गई है । जिनको वैक्सीनेशन करना है। इस वैक्सीनेशन का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाव है। यह विश्व की लगभग 75 प्रतिशत देशो के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल किया गया है । यह कार्यक्रम प्रदेश मे पहले से ही चल रहा है । परंतु जनपद गाजीपुर में प्रगति अच्छी नहीं है । वैक्सिनेशन हेतु 43000 बच्चियों के सापेक्ष 3500 से 4000 बच्चियों का वैक्सीनेशन हो पाया है। यह वैक्सीनेशन 14 से 15 साल की बच्चियों को ही लगाया जाएगा।  वैक्सीनेशन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है ।
जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर टीकाकरण के माध्यम से इससे प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण चरणबद्ध ढंग से किया  जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा टीकाकरण केंद्रों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि समाज में वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें। एचपीवी वैक्सीन वैज्ञानिक परीक्षणों के उपरांत स्वीकृत एवं सुरक्षित है। अभिभावक अपनी पुत्रियों का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सके।
इस सम्बन्ध मे जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त ए बी एस ए, एम ओ वाई सी, स्कूलो के प्रधनाचार्य संग बैठक कर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त ए बी एस ए और एम ओ वाई सी को  विकास खण्ड स्तर पर माईक्रो प्लान तैयार कर एक सप्ताह मे टीकाकरण पूर्ण कराने का निर्देश दिया साथ ही उन्होने ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बच्चियों का चिन्हांकन कर लक्ष्य की पूर्ति करेगेे।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों जिनकी उम्र 14 से 15 साल है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण अवश्य करवाये तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा अपनी पुत्रियों को समय पर एचपीवी का टीका लगवाकर उन्हें स्वास्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग दें। उन्होंने मीडिया से भी सकारात्मक एवं तथ्यपरक जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सके

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में बैठक संपन्न*। आज दिनांक 26.10.2026 को जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अन्तर्गत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर निर्देश दिये गये – 1. एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव उचित संख्या में मतदाता हों, कोई भी परिवार न टूटे तथा परिवार के सभी सदस्य एक ही अनुभाग एवं एक ही स्थान पर रखे जायें। 2. विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर दिये जायेंगे, नई सूची में कोई भी ऑक्जिलरी (सहायक) मतदेय स्थल नहीं रहेगा। 3. जिन मतदेय स्थलों पर मतदाता संख्या मानक से कम है उनका तार्किक विश्लेषण कर निकटतम स्थलों में समायोजित किया जाये, 300 से कम मतदाता वाले स्थल को रखने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाये। 4. जर्जर, अत्यधिक पुराने व अस्थायी भवनों वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के स्थायी भवन में स्थानांतरित किया जाये। 5. मुख्य गांव/बस्ती से अत्यधिक दूरी पर स्थित मतदेय स्थलों को हटाकर सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाये तथा मतदेय स्थल की दूरी 02 कि०मी० से अधिक न हो। 6. निजी भवन, दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान, व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा राजनैतिक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवनों में स्थित मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर शासकीय भवन में स्थानांतरित किया जाये। 7. चूंकि वर्ष 2027 में विधान सभा सामान्य निर्वाचन होना है, अतः सम्भाजन के पश्चात स्थान में अंतिम क्षणों में परिवर्तन न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों से प्राप्त सुझाव/आपत्तियों का निस्तारण कर दिनांक 27-10-2026 को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के माध्यम से आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जायेगा। अतः सभी दलों से अपील की जाती है कि आलेख्य सूची-2026 पर यदि कोई सुझाव/शिकायत हो तो दिनांक 26-10-2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से उपलब्ध करायें। जनपद बाँदा में वर्तमान एवं प्रस्तावित मतदेय स्थलों का विवरण निम्नवत है – जनपद में कुल 4 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 829 मतदान केन्द्र एवं 1537 मतदेय स्थल हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 12,33,794 है जिसमें पुरुष मतदाता 6,83,754, महिला 5,50,005 एवं अन्य 35 हैं। – *232-तिंदवारी:* केन्द्र 221, स्थल 396, 1200 से अधिक वाले 10, समायोजित 01, भवन परिवर्तन 05, कुल मतदाता 3,10,949 – *233-बबेरू:* केन्द्र 223, स्थल 387, 1200 से अधिक वाले 0, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 04, कुल मतदाता 3,16,706 – *234-नरैनी (अ०जा०):* केन्द्र 238, स्थल 413, 1200 से अधिक वाले 06, समायोजित 0, भवन परिवर्तन 02, कुल मतदाता 3,23,567 – *235-बाँदा:* केन्द्र 147, स्थल 341, 1200 से अधिक वाले 09, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 01, कुल मतदाता 2,82,572 बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री माया शंकर यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर-मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *➡️थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा IPO में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में कुल ₹2,00,000 की धनराशि कराई गई वापस ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित की कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि वापस कराई गई । साइबर ठगी के मामले में पीड़ित की धनराशि वापस कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी संतोष कुमार द्विवेदी को साइबर ठगों द्वारा शेयर बाजार में IPO (Initial Public Offering) में निवेश करने तथा कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया । ठगों के झांसे में आकर आवेदक से कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि की ठगी कर ली गई । जिसके संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरी ₹2,00,000/- की धनराशि वापस कराई गई । *जनपद बांदा पुलिस आमजन से अपील करती है कि शेयर बाजार, IPO अथवा अन्य निवेश योजनाओं में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों एवं फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सतर्क रहें । निवेश करने से पूर्व संबंधित प्लेटफॉर्म एवं कंपनी की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।* *वापस करायी गई धनराशि-* ▪️कुल ₹2,00,000रुपए । *टीम का विवरण-* 1. श्री सुखराम सिंह प्र0नि0 थाना साइबर क्राइम पुलिस 2. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह 3. कां0 राजीव कुमार 4. कां0 हिमांशु वर्मा 5. कां0 ललित कुमार 6. कां0 राजेन्द्र परिहार 7. म0कां0 ज्योति उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed