चाणक्य न्यूज चैनल के लिए सहारनपुर जनपद से गोपाल शर्मा > ब्यूरो चीफ। विश्व प्रसिद्ध श्रावण काॅवड
चाणक्य न्यूज चैनल के लिए सहारनपुर जनपद से गोपाल शर्मा > ब्यूरो चीफ। विश्व प्रसिद्ध श्रावण काॅवड
यात्रा की सुरक्षा में हर पल सजग है ! उत्तराखंड हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्रीय सीमांत काली नदी पुलिस चेकपोस्ट एवम उत्तर प्रदेश सहारनपुर के गागलहेडी क्षेत्रीय सीमांत काली नदी पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षा प्रहरी ।
श्री श्रावण मास मे देश के
दूर दराज के कोने कोने तक से देवाधिदेव श्री महादेव के भक्तो का हरिद्वार पहुंच कर गंगा जल की काॅवड अपने कांधो पर सजाकर निज स्थानो पर वापस लोटने का सिलसिलेवार क्रम आरंभ हो गया है। इस पावन पैदल काॅवड यात्रा का बहुत बड़ा मार्ग पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर,मुजफ्फरनगर, शामली,मेरठ,बागपत,बडोत गाजियाबाद,बुलंदशहर, बाहरी दिल्ली,तो वही सहारनपुर होकर सीमांत प्रदेश हरियाना के यमुनानगर,अम्बाला होते हुए चंडीगढ,हिमाचल के शिमला से आगे असंख्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो तक पहुंचता है। इन असंख्य क्षेत्रो से प्रति वर्ष करोड़ो शिव भक्त काॅवडिये गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच कर अधिकांशतः कई दिन रात पैदल चलकर अपने देवस्थानो मे पहुंच कर अपने देवाधिदेव महादेव का गंगा जलाभिषेक करते है। इस बार काॅवड यात्रीगणो का आवागमन एक अगस्त से आरंभ हुआ है जो अभी धिमी गति से बढ़ रहा है ।इस धिमी गति मे भी काॅवड यात्रीगणों से भरे बडे से बड़े वाहनो व बाईको के काफिले रात दिन हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला यथावत जारी है। हरिद्वार से सहारनपुर होकर हरियाणा,पंजाब,हिमाचल,जम्मू तक पहुंचने वाले अधिकांश पैदल काॅवड यात्रीगण हरिद्वार से चलकर ज्वालापुर,बहादराबाद,से गंग नहर के किनारे सड़क मार्ग से धनोरी,पिरानकलियर के मध्य से होकर सिधे भगवानपुर पहुंच कर चुडियाला तिराहे से बाई पास मार्ग भगवानपुर-गागलहेडी 16 किलोमीटर व गागलहेडी से सहारनपुर 10 किलोमीटर व सहारनपुर से 28 किलोमीटर पैदल चलकर हरियाना के यमुनानगर मे प्रवेश करते है। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार जनपद की तहसील भगवानपुर के चुडियाला तिराहे पर अस्थाई रूप से स्थापित पुलिस चेकपोस्ट से लेकर हरियाणा के यमुनानगर सीमांत तक लगभग प्रति किलोमीटर पर अस्थाई पुलिस चेकपोस्ट के साथ-साथ प्रति किलोमीटर के मध्य मे भी असंख्य पुलिस एवम विशेष सुरक्षाबल दल रात दिन हर पल सजगता के साथ नियुक्त है। वही हर दो तीन किलोमीटर की दूरी पर क्षेत्रीय समाज सेवी संस्थाओ-संगठनो व समाज सेवको ने काॅवड यात्रीगणो के विश्राम,स्नान, भोजन,
चिकित्सीय सुविधा युक्त विशालकाय शिविर स्थापित कर रख्खे है। जिनमे सैकड़ो की संख्या मे काॅवड यात्रीगण विश्राम करते देखे जारहे है।सहारनपुर जनपद से लेकर हरिद्वार के श्री गंगा घाटो तक के मध्य काॅवड यात्रीगणो के छोटे-बड़े वाहनो की आवा-जाही का क्रम निरंतर जारी है ओर शेष अन्य सभी बड़े वाहनो का मार्ग अस्थाई रूप से परिवर्तित है।
