पर्यटन विकास संगोष्ठी में आठ को अलीगढ़ आयेंगे पर्यटन मंत्री*

0
1003004166.jpg

*अलीगढ़*।(*संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ*)होटल एसोसिएशन ने लखनऊ में किया आमंत्रित
अलीगढ़ धार्मिक,शैक्षणिक और औद्योगिक नगरी अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के आगामी आठ अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह प्रतिभाग करेंगे।उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन ने बताया कि मंगलवार को होटल एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज,प्रभारी दीपक गर्ग,सह कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल आदि के प्रतिनिधि मण्डल ने एमएलसी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह,परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह,पूर्व मंत्री एवं सांसद राजवीर सिंह,बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह आदि से मुलाकात कर उन्हें अलीगढ़ में आठ अगस्त को एसोसिएशन द्वारा आयोजित पर्यटन विकास विषयक संगोष्ठी, शपथ एवं सम्मान समारोह में आमंत्रित किया।जिस पर अपनी सहभागिता की सभी ने सहमति व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed