*मेयर निकले रात्रि निरीक्षण पर हाथरस अड्डे से मथुरा रोड तक जल्द दूर होगा अंधेरा*

0
1003003521.jpg

*अलीगढ़*।शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल हाथरस अड्डे से मथुरा रोड तक फैले अंधेरे से जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।सोमवार देर रात मेयर प्रशांत सिंघल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने आसपास के वार्डों में सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें भी सुनीं।मेयर ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए हाथरस अड्डे से मथुरा रोड तक नई स्ट्रीट लाइट लगाने का तत्काल प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए।बताया जा रहा है कि प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं तो सितंबर के प्रथम सप्ताह तक यह पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा सकता है।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मेयर को अवगत कराया।मेयर प्रशांत सिंघल ने भरोसा दिलाया कि वार्डों की सभी प्रमुख समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाथरस अड्डे से मथुरा रोड तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्ट्रीट लाइट लगने के बाद न केवल आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।मेयर के इस रात्रि निरीक्षण और त्वरित निर्णय को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति मिलने के बाद लंबे समय से चली आ रही अंधेरे की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।बताते चलें 2 जुलाई को मेयर द्वारा शहर की स्ट्रीट लाइटों को ऑटोमेंशन व्यवस्था का शुभारंभ किया गया था। लेकिन अभी तक ये व्यवस्था पटल पर नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed