पारिवारिक विवाद में समधी ने अपने ही समधी की गोली मारकर की हत्या
_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*पारिवारिक विवाद में समधी ने समधी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*
*सीतापुर*। थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक समधी ने अपने ही समधी की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और उसका आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
