ब्रेकिंग न्यूज़ स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया चांदा कादीपुर मार्ग पर अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
चांदा थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव के पास चांदा-कादीपुर मार्ग पर अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, सभी यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर में सवार कादीपुर से खाटू श्याम धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान चांदा की ओर से कादीपुर जा रही अर्टिगा कार ने स्विफ्ट डिजायर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के चालक पक्ष के तरफ पहिए क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अर्टिगा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस आपातकालीन सेवा 112 मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
