ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग उपाध्याय उत्तर प्रदेश /रायबरेली 7 अगस्त 2026 अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस
ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का अनावरण करते हुए #raebarelipolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 02 घायल अभियुक्त सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 किलो 400 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, 02 अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त एक संगठित अन्तर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं, जो रात्रि में चार पहिया वाहनों से निकलकर ज्वैलर्स की दुकानों की रेकी करते थे तथा सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर तत्काल फरार हो जाते थे।
