वकालत पेशे की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर अब लखनऊ पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में

0
WhatsApp Image 2026-08-09 at 2.56.10 PM

ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग उपाध्याय
उत्तर प्रदेश /लखनऊ 9 अगस्त 2026
वकालत पेशे की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर अब लखनऊ पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की सख्ती और अदालत परिसर में वकीलों के व्यवहार को लेकर दिए गए निर्देशों के बाद लखनऊ पुलिस ने वकीलों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों की जांच के लिए बने स्पेशल सेल को सक्रिय कर दिया है. लखनऊ से संवाददाता प्रशांत मिश्रा की रिपोर्ट.

इस सेल का मकसद हर वकील को शक की नजर से देखना नहीं, बल्कि ऐसे लोगों की पहचान करना है, जो वकालत के पेशे को कथित तौर पर दबाव और संरक्षण के तौर पर इस्तेमाल कर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं.

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग राय सामने आ रही है. एक बड़ा वर्ग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन कर रहा है, जो वकील होने का फायदा उठाकर कथित तौर पर दबंगई या आपराधिक गतिविधियां करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed