जनपद सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध असलहा बनाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*सीतापुर: अवैध शस्त्र फैक्ट्री ध्वस्त, 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*
दिनांक 08.08.2026 को कोतवाली नगर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने 22वीं वाहिनी NCC कैंपस के पास चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
1. *इमरान उर्फ कालिया* पुत्र अमीन, निवासी ड्योड़ी डीह, थाना तम्बौर – थाना तम्बौर का हिस्ट्रीशीटर। इस पर सीतापुर, बहराइच, खीरी, गोण्डा, सिद्धार्थनगर में करीब 2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
2. *निसार* पुत्र मेंहदी, निवासी ड्योड़ी डीह, थाना तम्बौर – थाना तम्बौर का हिस्ट्रीशीटर।
*बरामदगी:*
3 चालू तमंचे 315 बोर, 4 अर्धनिर्मित तमंचे 12 बोर, 1 अद्धा 12 बोर, 1 अर्ध-निर्मित तमंचा 315 बोर, 5 जिंदा कारतूस, 5 खोखा कारतूस, कूटरचित नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर और भट्ठी, वर्मा मशीन, रिंच, छेनी, हथौड़े सहित शस्त्र बनाने के उपकरण।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट और BNS की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) के तहत थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 221/26 दर्ज किया है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को 25,000 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
