चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार चाणक्य न्यूज़ इंडिया औरैया से संतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
औरैया में कोतवाली पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ज्ञानेन्द्र उर्फ साहिल को देवकली तिराहा के पास से पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 15,150 रुपये नकद, .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद हुई है।
30 जुलाई को मिहौली पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीन ली थी। पूछताछ में आरोपी ने औरैया के अलावा जालौन और बांदा में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल होना बताया है।
पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
