स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया। सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, ग्रामीण खुले में जाने को मजबूर
स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया। सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, ग्रामीण खुले में जाने को मजबूर
चांदा, सुल्तानपुर।
विकास खंड प्रतापपुर कमैचा के सेमरी खुर्द गांव में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। शौचालय के अंदर गंदगी का अंबार लगा है, पानी की व्यवस्था नहीं है और बिजली भी नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय केवल नाम का रह गया है। साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और मजबूरन खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। इससे स्वच्छता अभियान की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।
गांव वालों ने शौचालय की नियमित सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है।
इस संबंध में ग्राम सचिव मनोज पांडेय ने बताया कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह नए आए हैं, जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।