सुल्तानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टर उदय भान यादव पीआरडी जवान शिवनारायण पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी पीछे से टक्कर

0

सुल्तानपुर ब्रेकिंग न्यूज़
रिपोर्टर उदय भान यादव

पीआरडी जवान शिवनारायण पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी पीछे से टक्कर

सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रविवार शाम 7:30 बजे कदर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अभियांकला गांव निवासी शिवनारायण पांडे, जो पीआरडी जवान के पद पर तैनात थे, बाइक से अपने घर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि रामनगर चौराहे के पास, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर बहुत भीषण थी शिवनारायण पांडे गंभीर रुपए घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी भदैया ले जाया गया जहां से उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed