गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट बाढ़ पीड़ित 45 परिवारों को बांटी गई खाद्यान्न राशन किट,निघासन विधायक ने जाना हाल
क्षेत्र के रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुड़ियाना मजरा टहारा में शनिवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए खाद्यान्न राशन किट का वितरण किया गया। निघासन विधायक शशांक वर्मा की उपस्थिति में तहसीलदार आदित्य विशाल ने बाढ़ से प्रभावित 45 परिवारों को राशन किट वितरित की। बाढ़ के चलते प्रभावित परिवारों के सामने खाद्यान्न सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को लेकर परेशानी बनी हुई है। प्रशासन की ओर से राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। इस दौरान विधायक शशांक वर्मा ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से उनका हाल जाना और प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। यही नही तहसीलदार आदित्य विशाल ने पात्र बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत कार्य आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान राशन किट मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने विधायक शशांक वर्मा और तहसील प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के संकट के बीच प्रशासन की ओर से मिली यह सहायता उनके लिए काफी उपयोगी है।

