लोकेशन: महराजगंज रिपोर्ट: गिरिजानन्द शर्मा ब्यूरो हेड: महराजगंज जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा जनपद में चीनी के स्टॉक की की गई समीक्षा ।

0
WhatsApp Image 2026-08-23 at 10.15.18 AM

महराजगंज, 22 अगस्त 2026, जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जनपद महराजगंज में आज चीनी के स्टॉक की निगरानी एवं निर्धारित व्यवस्था के अनुपालन को लेकर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा विभिन्न चीनी डीलरों के स्टॉक की जांच की गई। जांच का उद्देश्य खाद्य विपणन विभाग और पूर्ति विभाग द्वारा जनपद में संचालित चीनी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्टॉक की ऑनलाइन घोषणा तथा भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया सुनिश्चित करना और अवैध स्टॉक पर नकेल कसना था।
शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में संबंधित इकाइयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक का विवरण दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 22 अगस्त 2026 को पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर 14 प्रतिष्ठानों द्वारा कुल 319.75 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक घोषित किया गया है। खाद्य विपणन विभाग की टीम द्वारा की गई जांच में घोषित स्टॉक और प्रतिष्ठानों का भौतिक रूप से उपलब्ध स्टॉक समान पाया गया है। विभाग द्वारा स्टॉक की वास्तविक स्थिति की पुष्टि के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है।
भौतिक सत्यापन एवं ऑनलाइन स्टॉक घोषणा की प्रक्रिया का उद्देश्य चीनी के स्टॉक की वास्तविक स्थिति पर प्रभावी निगरानी रखना तथा बाजार में इसकी उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखना है। विभाग द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्टॉक का विवरण निर्धारित पोर्टल पर नियमित रूप से सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज करें।
जांच टीम में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और सचिव मंडी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed