उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद गाजीपुर में आयोजित जनसंपर्क/जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत आज सर्किट हाउस, गाजीपुर में मा0 राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

0
WhatsApp Image 2026-08-25 at 9.40.16 PM (1)

कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए। मा0 सदस्य द्वारा सभी प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई के उपरांत मा0 सदस्य की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं, उनकी सुरक्षा, कल्याण एवं विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी महिला थाना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जनपद में विकास खंड जखनिया में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को दी गई। कार्यक्रम के दौरान 02 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 02 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। उपस्थित महिलाओं एवं परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed