उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर* दिनांक 25.08.2026 *थाना रामपुर मांझा पुलिस टीम द्वारा शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, ,,,,,,

0

दिनांक 25.08.2026 को अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामपुर मांझा मय टीम द्वारा दौरान ए रात्रि गश्त थाना क्षेत्र में मामूर थे कि चीता मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो गाड़ी पियरी से चकेरी की तरफ जा रही है। सूचना को सही मानते हुए ग्राम चकेरी चौराहा मंदिर के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर किया जाने लगा , पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी देवकली भेजा गया व एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्तगण-*
1. कमलेश बिंद पुत्र पंचम बिंद उम्र 32ग्राम सहेड़ी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर (घायल /गिरफ्तार )
2. सोनू यादव पुत्र रामअवध यादव उम्र 29 ग्राम पचरासी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर (गिरफ्तार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed