गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट बोलेरो खाई में जा गिरी एक की मौत अन्य का इलाज जारी
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग स्थित बेंदुली मोड के पास शुक्रवार की रात बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।वहीं बोलेरो चालक सहित कई अन्य घायल हो गए।घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात खरगूपुर थाना क्षेत्र के बालपुर पिपरा भोदर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद वर्मा (39) पुत्र शोभाराम गांव के ही बोलेरो चालक हरिश्चंद्र वर्मा व मिथिलेश वर्मा (24) पत्नी हेमराज वर्मा, उर्मिला (50) पत्नी हरिश्चंद्र वर्मा, किशन (11) पुत्र हरिश्चंद्र वर्मा, शिवा(08) पुत्र हरिश्चंद्र वर्मा के साथ बोलोरो गाड़ी में सवार होकर इटियाथोक डॉक्टर अरुण मिश्रा के यहां आ रहे थे।रास्ते में ही बेंदुली गांव के पास मोड पर वाहन अनियन्त्रित होकर पेड़ से जा टकराई, उसके बाद गढ्ढे में गिर गई।वाहन में सवार सभी लोगों को डायल एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कृष्णा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।जबकि हादसे में चोटिल हुए अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
