उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट चाणक्य न्यूज गाजीपुर बाढ़ प्रभावित परिवारों को 356 राहत किट का वितरण*

0
WhatsApp Image 2026-09-05 at 6.46.57 PM

गाजीपुर, उपजिलाधिकारी सदर विनोद जोशी ने अवगत कराया है कि तहसील सदर, जनपद गाजीपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के क्रम में आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को दीनापुर बाढ़ शरणालय में राहत सामग्री वितरण कार्यकम किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम महबलपुर व मकसूदनपाह के बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल 356 बाढ़ राहत किट वितरित की गई। राहत किट का वितरण श्री ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, गाजीपुर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री विनोद जोशी, उपजिलाधिकारी सदर, गाजीपुर तथा श्री राजीव यादव, तहसीलदार सदर, गाजीपुर मौके पर उपस्थित रहे।
अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति एवं राहत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित लोगों को आवश्यकतानुसार राहत एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed