उर्फी रिज़वी चाणक्य न्यूज ग़ाज़ीपुर जनपद में बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कुशल

0
WhatsApp Image 2026-09-05 at 11.27.20 PM

जनपद में बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में प्रशासनिक अधिकारियों एवं राहत टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा बाढ़ से बचाव हेतु नदियों के किनारे बैरिकेडिंग की जा रही है, चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने हेतु अनाउंसमेंट भी कराई जा रही है।
इसी क्रम में तहसील जमानियां के तियरी गांव में बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई, ग्राम कालनपुर सहित अन्य स्थानों पर नाविकों को लंच पैकेट वितरित किए गए, ग्राम चक ख़ान मुहम्मद में भी प्रभावित लोगों को लंच पैकेट उपलब्ध कराए गए। इसी प्रकार सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को राहत सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। तहसील मुहम्मदाबाद के ग्राम फिरोजपुर एवं धरमपुरा में पशुओं के लिए भूसा वितरण किया गया। इसी क्रम में दीनापुर करंडा स्थित बाढ़ शरणालय में 356 बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया। राहत किट का लाभ ग्राम महबलपुर एवं मकसूदनपुर के प्रभावित लाभार्थियों को प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित परिवारों को भोजन, राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित नागरिकों को समयबद्ध एवं आवश्यक राहत उपलब्ध कराना तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बाढ़ की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों/कंट्रोल रूम को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed