चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर रामदेवरा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन
जोधपुर/रामदेवरा, 6 सितंबर।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज सुबह फलोदी से पवित्र तीर्थस्थली रामदेवरा पहुंचकर लोकदेवता बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन किए।
उन्होंने रामसापीर की विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र ज्योत के दर्शन किए और देश एवं प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि तथा अमन-चैन की कामना की। इस दौरान पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज भी साथ रहे।
शेखावत ने कहा कि रामदेवरा में प्रतिवर्ष भादवा सुदी द्वितीया से एकादशी तक विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पैदल यात्रा करते हुए तथा हाथों में ध्वजा लेकर रामदेवरा पहुंचते हैं और बाबा रामदेवजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस पवित्र माह में बाबा रामदेवजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। इस दौरान पोकरण के महंत प्रतापपुरी जी महाराज भी उनके साथ रहे।

