ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग अगस्तय 11 सितंबर 2026 लखनऊ/ उत्तर प्रदेश आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण में प्रदेश के 21 जिलों में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कराने के बाद अब शेष 54 जिलों में भी इसकी प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग अगस्तय
11 सितंबर 2026 लखनऊ/ उत्तर प्रदेश
आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण में प्रदेश के 21 जिलों में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कराने के बाद अब शेष 54 जिलों में भी इसकी प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है।
इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को एफएलसी की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
वाराणसी में 11 सितंबर शुक्रवार को छह मंडलों वाराणसी, प्रयागराज, मीरजापुर, आजमगढ़, गोरखपुर व बस्ती के जिलों के अधिकारियों की कार्यशाला होगी। इसमें संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।
कार्यशाला में अधिकारियों को ईवीएम की एफएलसी कराने की पूरी प्रक्रिया, सावधानियों और आयोग के निर्धारित मानकों के बारे में बताया जाएगा। इसमें ईवीएम बनाने वाली कंपनी बीईएल के इंजीनियर भी शामिल होंगे।
