गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट गोंडा शिवदयालगंज में 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव शुभारंभ से पूर्व ध्वज पूजन
नवाबगंज गोंडा।शिवदयालगंज श्री अवध रामलीला समिति कटरा शिवदयालगंज के बैनर तले आयोजित होने वाले 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व दशहरा के पावन अवसर पर दिन मंगलवार को प्रातः पूरे शास्त्रीय विधि सम्मत विधि विधान से पूजन हवन कर श्री हनुमान जी के ध्वज का विधिवत पूजन संपन्न हुआ l जानकारी संयोजक अनूप कुमार गुप्ता उर्फ पापुलर ने दी।
ध्वज पूजन प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य भोलानाथ त्रिपाठी जी के सानिध्य में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री गौरीशंकर गुप्ता, रजनीश कमलापुरी, अनूप कुमार गुप्ता पॉपुलर , त्रेता नाथ गुप्ता आदि समस्त पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से पूजन कर किया गया l इसी के साथ 12 दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ भी हुआ l समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मंचन शुभारंभ के पूर्व जो मंगलवार पड़ता है उसी में श्री हनुमान जी के ध्वज का पूजन किया जाता है l जो आज संपन्न हुआ l महामंत्री गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है l मंचन का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि के द्वारा किया जाएगा l वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश कमलापुरी ने बताया कि इस बार प्रतिवर्ष की तुलना में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को अधिक सक्रिय रहने की आवश्यकता है l साथ ही साथ उन्होंने उम्मीद जताया कि प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्था में समिति का सहयोग करेंगे l यह जानकारी समिति के संयोजक अनूप कुमार गुप्ता पापुलर ने दी l
