उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी कांग्रेस मीडिया विभाग की अहम बैठक संपन्न

0
WhatsApp Image 2026-10-24 at 12.50.47 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने चुनावी प्रबन्धन के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग को पूरी आक्रामकता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का दिया निर्देश

भारतीय जनता पार्टी और डबल इंजन सरकार के झूठ, फरेब, भ्रामक प्रचार और विफलताओं को जनहित में जनता के बीच करें पर्दाफाश-आराधना मिश्रा मोना

प्रकाशनार्थ

लखनऊ 23 अक्टूबर 2026।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मीडिया विभाग के चेयरमैन/वाइस चेयरमैन, जोनल कोआर्डिनेटर्स, प्रवक्ता, पैनलिस्ट, स्टेट रिसर्च टीम एवं स्टेट पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर्स सहित सभी पदाधिकारियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ विधायक जी मौजूद रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया विभाग पार्टी की रीढ़ होता है। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुप्रबंधन, चरमरायी कानून व्यवस्था, किसानों के खाद संकट और बढ़ती बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों को जनता के बीच आक्रामक तरीके से ले जाने की जिम्मेदारी मीडिया विभाग की है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा, एकजुटता और मुस्तैदी के साथ चुनावी मोड में आने का आवाहन किया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नीतियों, गारंटियों और विचारधारा को डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। प्रदेश में योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों, ध्वस्त कानून-व्यवस्था और किसानों की बदहाली एवं युवाओं की समस्याओं, महिला सुरक्षा, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महंगाई को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर आक्रामक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही टीवी डिबेट्स और प्रेस वार्ताओं में पार्टी का पक्ष पूरी मजबूती, तथ्यों और शालीनता के साथ रखने के लिए प्रवक्ताओं को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि मीडिया विभाग के ऊर्जावान पदाधिकारी अपनी पैनी रणनीति से भाजपा के छलावे और झूठ के चक्रव्यूह को नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 के चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है।

बैठक के अंत में मीडिया विभाग के सभी नवनियुक्त और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी का स्वागत किया और आगामी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प दोहराया।

बैठक में मीडिया चेयरमैन श्री कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन श्रीमती प्रियंका गुप्ता एवं श्री संजीव कुमार सिंह, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रो0 विनोद चन्द्रा सहित विभाग के जोनल कोआर्डिनेर्स, प्रवक्ता एवं पैनलिस्टगण सर्वश्री पुनीत पाठक, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री रवि प्रताप सिंह, डा0 राजकुमार मौर्य, मुईन हसन खान, राजेन्द्र सागर, मुरली मनोहर, अशोक सिंह, विनायक धर द्विवेदी, तीर्थराज मिश्रा, संदीप कुमार, अजय चन्द चैबे, मो0 अफजल, अंजली उपाध्याय, ओम प्रकाश सरोज, सरोज भारती, संगीता श्रीवास्तव, अभिमन्यु त्यागी, राजेश तिवारी, रमेश कश्यप, अनुज गौतम, ऊषा रानी कोरी, करन कुशवााह, आकाश चैरसिया, अजय कुमार पाल, एस0के0 निगम, अक्षय सिंह, आशीष आनंद, प्रदीप सिंह, डा0 हरिनाथ उपाध्याय आदि मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

सेवा में,
श्री सम्पादक/प्रतिनिधि
दैनिक समाचारपत्र
लखनऊ।

(कुंवर सिंह निषाद)
चेयरमैन-मीडिया विभाग
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी
मोबाइल-9997345666

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में बैठक संपन्न*। आज दिनांक 26.10.2026 को जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अन्तर्गत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर निर्देश दिये गये – 1. एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव उचित संख्या में मतदाता हों, कोई भी परिवार न टूटे तथा परिवार के सभी सदस्य एक ही अनुभाग एवं एक ही स्थान पर रखे जायें। 2. विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर दिये जायेंगे, नई सूची में कोई भी ऑक्जिलरी (सहायक) मतदेय स्थल नहीं रहेगा। 3. जिन मतदेय स्थलों पर मतदाता संख्या मानक से कम है उनका तार्किक विश्लेषण कर निकटतम स्थलों में समायोजित किया जाये, 300 से कम मतदाता वाले स्थल को रखने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाये। 4. जर्जर, अत्यधिक पुराने व अस्थायी भवनों वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के स्थायी भवन में स्थानांतरित किया जाये। 5. मुख्य गांव/बस्ती से अत्यधिक दूरी पर स्थित मतदेय स्थलों को हटाकर सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाये तथा मतदेय स्थल की दूरी 02 कि०मी० से अधिक न हो। 6. निजी भवन, दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान, व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा राजनैतिक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवनों में स्थित मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर शासकीय भवन में स्थानांतरित किया जाये। 7. चूंकि वर्ष 2027 में विधान सभा सामान्य निर्वाचन होना है, अतः सम्भाजन के पश्चात स्थान में अंतिम क्षणों में परिवर्तन न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों से प्राप्त सुझाव/आपत्तियों का निस्तारण कर दिनांक 27-10-2026 को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के माध्यम से आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जायेगा। अतः सभी दलों से अपील की जाती है कि आलेख्य सूची-2026 पर यदि कोई सुझाव/शिकायत हो तो दिनांक 26-10-2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से उपलब्ध करायें। जनपद बाँदा में वर्तमान एवं प्रस्तावित मतदेय स्थलों का विवरण निम्नवत है – जनपद में कुल 4 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 829 मतदान केन्द्र एवं 1537 मतदेय स्थल हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 12,33,794 है जिसमें पुरुष मतदाता 6,83,754, महिला 5,50,005 एवं अन्य 35 हैं। – *232-तिंदवारी:* केन्द्र 221, स्थल 396, 1200 से अधिक वाले 10, समायोजित 01, भवन परिवर्तन 05, कुल मतदाता 3,10,949 – *233-बबेरू:* केन्द्र 223, स्थल 387, 1200 से अधिक वाले 0, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 04, कुल मतदाता 3,16,706 – *234-नरैनी (अ०जा०):* केन्द्र 238, स्थल 413, 1200 से अधिक वाले 06, समायोजित 0, भवन परिवर्तन 02, कुल मतदाता 3,23,567 – *235-बाँदा:* केन्द्र 147, स्थल 341, 1200 से अधिक वाले 09, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 01, कुल मतदाता 2,82,572 बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री माया शंकर यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर-मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *➡️थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा IPO में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में कुल ₹2,00,000 की धनराशि कराई गई वापस ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित की कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि वापस कराई गई । साइबर ठगी के मामले में पीड़ित की धनराशि वापस कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी संतोष कुमार द्विवेदी को साइबर ठगों द्वारा शेयर बाजार में IPO (Initial Public Offering) में निवेश करने तथा कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया । ठगों के झांसे में आकर आवेदक से कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि की ठगी कर ली गई । जिसके संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरी ₹2,00,000/- की धनराशि वापस कराई गई । *जनपद बांदा पुलिस आमजन से अपील करती है कि शेयर बाजार, IPO अथवा अन्य निवेश योजनाओं में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों एवं फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सतर्क रहें । निवेश करने से पूर्व संबंधित प्लेटफॉर्म एवं कंपनी की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।* *वापस करायी गई धनराशि-* ▪️कुल ₹2,00,000रुपए । *टीम का विवरण-* 1. श्री सुखराम सिंह प्र0नि0 थाना साइबर क्राइम पुलिस 2. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह 3. कां0 राजीव कुमार 4. कां0 हिमांशु वर्मा 5. कां0 ललित कुमार 6. कां0 राजेन्द्र परिहार 7. म0कां0 ज्योति उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed