उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड (सच दिखते हैं हम ) | Welcome to Chanakya News India UP/UK, a trusted digital news platform operated by CMN Media Private Limited. We are committed to delivering accurate, unbiased, and reliable news to our viewers and readers.
चाणक्य न्यूज़ इंडिया
शम्स तबरेज खान | महराजगंज, उत्तर प्रदेश
PET-2026: जिलाधिकारी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था परखी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रबंधों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज तथा राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज, महराजगंज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की और निगरानी व्यवस्था की स्थिति परखी।
इसके साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश, तलाशी प्रक्रिया तथा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था कायम रखने तथा यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय के साथ परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं।