गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट नवाबगंज थाने में पूर्व में तैनात रहे एसआई साहेब कुमार का प्रमोशन, बने इंस्पेक्टर
गोंडा। जनपद गोंडा के नवाबगंज थाने में पूर्व में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे साहेब कुमार का पदोन्नति होने पर अब उन्हें इंस्पेक्टर बनाया गया है। वर्तमान समय में साहेब कुमार बस्ती जनपद के दुबौलिया थाने में तैनात हैं।
साहेब कुमार के सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनने की खबर से नवाबगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पदोन्नत होने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता देखी जा रही है। नवाबगंज में पूर्व में तैनाती के दौरान उनसे जुड़े लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
साहेब कुमार की पदोन्नति को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और उनके शुभचिंतक उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।
