बलिया के लड़के का शव मिला गाजीपुर रेल पटरी के किनारे ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, सदर कोतवाली बलिया के जलालपुर गांव निवासी समीर पटेल (17) पुत्र संजय पटेल का शव गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह मिला है। चेहरा पर घाव के निशान मिले हैं। पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
संजय पटेल का आरोप है कि रविवार की रात को चितबड़ागांव से मेरे मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया था। उसने खुद को चितबड़ागांव का निवासी बताया और कहा कि तुम्हारे बेटे को पकड़ा है। पीटने की धमकी दी और सुबह उसकी लाश करीमुद्दीनपुर रेल पटरी
उन्होंने बताया कि मेरी जलालपुर गांव के एनएच किनारे चाय की दुकान है।
समीर कक्षा 12वीं का छात्र था। खाली समय में दुकान पर सहयोग करता था। रविवार की दोपहर समीर तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था।
उधर, पुलिस के अनुसार तीनों दोस्त ने एक होटल पर खाना खाया और इसके बाद चितबड़ागांव में मौसी के घर के बगल में किसी लड़की से मिलने समीर चला गया था। वहां लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और समीर के घर पर फोन कर परिजनों को बुलाया, लेकिन कोई गया नहीं। दूसरे दिन लाश मिली करीमुद्दीनपुर रेल पटरी के किनारे हादसा या हत्या अभी इसका नहीं पता चला है पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर गाजीपुर मर्चरी घर में रखवा दिया है
