पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई बल्दीराय *वार्षिक समारोह इम्तियाज़ खान बनाए गए संगठन नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष

0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 9.00.43 PM

बल्दीराय, सुल्तानपुर। पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई बल्दीराय का वार्षिक समारोह ब्लॉक सभागार बल्दीराय में उत्साह के साथ नए वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अवधेश शुक्ला ने की।
मुख्य अतिथि इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कहा कि “पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होता है। वह बिना किसी भेदभाव के समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।” उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाना उनकी प्राथमिकता है और पत्रकारों से आग्रह किया कि वे जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निष्पक्ष रूप से जनता और सरकार तक पहुंचाएं।


जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों को जनप्रतिनिधियों के अच्छे कार्यों के साथ-साथ उनकी कमियों को भी उजागर करना चाहिए, ताकि उनमें सुधार हो सके।
इस अवसर पर संगठन की वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया गया तथा पदाधिकारियों और सदस्यों को परिचय-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अवधेश शुक्ला ने की।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—
अध्यक्ष: इम्तियाज़ खान
उपाध्यक्ष: प्रेम प्रकाश वर्मा
महामंत्री: डॉ. धर्मेंद्र सिंह
कोषाध्यक्ष: मोहम्मद तफसीर अहमद
संरक्षक: ए.एन. पांडेय, सुहेल आलम महामंत्री
कार्यक्रम में कवि पुष्कर सुल्तानपुरी और विकास चौरसिया ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन कर्म राज शर्मा ने किया, जबकि नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष इम्तियाज़ खान ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया
ए .एन. पांडेय. जिला हेड चाणक्य न्यूज़ सुल्तानपुर
9839290584

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed