SULTANPUR जनपद के रहने वाले दो युवकों की सऊदी अरब में मौत,वतन वापसी का रास्ता साफ
SULTANPUR जनपद के रहने वाले दो युवकों की सऊदी अरब में मौत,वतन वापसी का रास्ता साफ
भारतीय दूतावास ने जारी की एनओसी,अब जल्द गांव पहुंचेंगे दोनों के पार्थिव शरीर
SULTANPUR जनपद के रहने वाले, सऊदी अरब में रोजी-रोटी कमाने गए जिले के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं।दोनों के पार्थिव शरीर भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने दोनों मामलों में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।अंतिम औपचारिकताएं पूरी होते ही पार्थिव शरीर SULTANPUR पहुंचने की उम्मीद है।धनपतगंज थाना क्षेत्र के सरैया भरथी गांव निवासी नंदलाल पाल पुत्र स्व.रामबदल पाल वर्ष 2013 और फिर 2016 में रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब गए थे।वहां किसी मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया था।

22 सितंबर को जेल से आए फोन ने परिवार को झकझोर दिया। फोन पर नंदलाल की मौत की सूचना दी गई। वर्ष 2016 के बाद पति का इंतजार कर रही पत्नी रामकुमारी ने विदेश मंत्रालय से पार्थिव शरीर भारत लाने की गुहार लगाई थी।सड़क हादसे ने छीन लिया 26 वर्षीय अब्दुल कादिर
दूसरा मामला हुसैनगंज बधुआ कला क्षेत्र के हसनपुर गांव का है। नाजिम के 26 वर्षीय पुत्र अब्दुल कादिर की 24 सितंबर को सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। कादिर छह जून 2023 को रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।दोनों परिवारों की स्थिति को देखते हुए समाजसेवी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हक ने विदेश मंत्रालय और रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क किया।लगातार पैरवी और फॉलोअप के बाद दोनों मामलों में एनओसी जारी हुई।अब कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों पार्थिव शरीर ससम्मान उनके पैतृक गांव पहुंचाए जाने की तैयारी है
