स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश,रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय,विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई आयोजित।

0
WhatsApp Image 2026-08-11 at 10.00.45 AM
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण, व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार से जोड़ने पर दिया गया विशेष जोर।
  जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त जिला उद्योग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला कौशल प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, समस्त प्रशिक्षण प्रदाता / पी०आई०ए०, राजकीय आई०टी०आई० व कौशल विकास मिशन के कर्मचारीगण सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
              जिलाधिकारी महोदय द्वारा उ०प्र० कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रोजेक्ट प्रवीण तथा आई०टी०आई० की अप्रेन्टिसशिप योजना, इन्टर्नशिप योजना, पी०एम० सोलर योजना की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं से उनके द्वारा संचालित समस्त प्रशिक्षण केन्द्रों तथा संचालित कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी।
               जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षार्थियों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं प्लेसमेन्ट के लिए निर्देश दिया गया, साथ ही साथ प्रोजेक्ट प्रवीण योजनान्तर्गत संचालित प्रशिक्षण केन्द्र, जिस विद्यालय में संचालित है, उनका समय-समय पर निरीक्षण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। जनपद के युवाओं को स्किल्ड कर उनको कम्पनियों में सेवायोजित कराने हेतु विशेष निर्देश दिया गया। जिला कौशल समिति के समस्त सदस्यों को भी उक्त कार्य में अपनी भागीदारी निभाने हेतु निर्देशित किया गया।
      जिलाधिकारी महोदय द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना तथा युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed