ट्रैफिक जाम:व्यापारियों के हित में बड़ा फैसला,नगर निगम, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लागू की नई वन-वे व्यवस्था

0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 10.56.32 AM

अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)शहर को जाम से मुक्त व सुगम यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किये जाने के लिए अलीगढ़ के व्यापारियों की पहल रंग लाई है।नगर निगम, जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों व्यापारियों के संग नगर निगम सेवा भवन में ट्रैफिक सुधार के लिए बैठक में प्रथम चरण में शहर के 3 मार्गो को वन वे व्यवस्था से लैस कराये जाने के सुझाव पर तीनो सड़को पर ट्रायल के उपरांत इस व्यवस्था को प्रभावी रूप देने के लिए कल गुरुवार से इन तीनों मार्गों पर वन वे व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया पिछले दिनों नगर निगम सेवा

https://youtu.be/bEzWZv_BuQI भवन में ट्रैफिक सुधार के लिए आहूत बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारी बंधु विवेक बगाई सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल वार्ष्णेय विजय अग्रवाल नितिन वार्ष्णेय संजीव सिंघल पंकज गर्ग नवीन राठी रामबाबू माहेश्वरी गनेश गुप्ता श्री कृष्ण गुप्ता संजय वार्ष्णेय सतीश माहेश्वरी आदि के साथ शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए प्रथम चरण में चिन्हित 3 सड़को को आगामी 16 जुलाई से पूर्ण रूप से वन वे ट्रैफिक के रूप में प्रभावी बनाये जाने का सुझाव दिया था।इसी संबंध में पिछले दिनों जिलाधिकारी अविनाश कुमार एसएसपी नीरज जादौन व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया गया और शहर के तीन मार्गों को ट्रायल उपरांत वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से लैस करने का निर्णय लिया है।अलीगढ़ शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत पिछले दिनों जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर व्यापारियों के साथ कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई शहर की तीन सड़कों को प्रथम चरण में वन वे के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया गया है।शहर के व्यापारी बंधुओ के महत्वपूर्ण सुझाव व सार्थक प्रयासो के फलस्वरूप पिछले कई दिनों से शहर के 3 मार्गो पर वन वे व्यवस्था के ट्रायल के सफ़ल व मिली जुली प्रतिक्रिया पर संशोधन के बाद इन तीनो मार्गो पर गुरुवार से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी किया जा रहा है।गुरुवार से शहर की इन 3 सड़को को पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी होगी:सेंटर पांइट से गांधी आई हॉस्पिटल की ओर जा सकते हैं लेकिन गांधी आई हॉस्पिटल तिराहे से समद रोड से सेंटर पॉइंट पर एंट्री बंद रहेगी।सेंटर पांइट से स्टेशन की ओर जा सकते हैं लेकिन स्टेशन(मधेपुरा)से सेंटर पॉइंट आना प्रतिबंधित रहेगा लोगो को SBI होकर सेंटर पांइट आना होगा।अचल ताल तिराहे से पालीवाल स्कूल होते हुए हाथरस अड्डा जा सकते है-हाथरस अड्डा से अचल ताल की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने एवं आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम, जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा Reduce Traffic Congestion (RTC) योजना के अंतर्गत 16 जुलाई 2026 से शहर क्षेत्र के तीन प्रमुख मार्गों पर एकल दिशा (वन-वे) यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है।वन-वे व्यवस्था गांधीआई तिराहा से सेंटर प्वाइंट चौराहा, मधेपुरा तिराहा से सेंटर प्वाइंट चौराहा व गांधी आई अस्पताल तिराहा से हाथरस अड्डा लागू की गई है।प्रत्येक मार्ग पर प्रवेश एवं प्रतिबंधित दिशा को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए बड़े एवं छोटे साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे है जिससे वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके और भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। इस पहल से शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी।शहर का हर कोना मुख्य बाज़ारो में अतिक्रमण पर अंकुश के लिए नगर निगम पीली पट्टी बनवा रहा है इस पीली पट्टी की परिधि में ही धकेल,दुकान, पार्किंग और सामान को रखना होगा जो व्यक्ति नियम का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत प्रथम चरण में शहर के तीन व्यस्ततम मार्गों को वन वे व्यवस्था से लैस किया गया है शहर वासियों से अपील है इस नई व्यवस्था में सहयोग करें ट्रैफिक नियमों का पालन करें।एसएससी नीरज जादौन ने कहा शहर के इन तीन मार्गों पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था 24/7 प्रभावी रहेगी शहरवासियों की सहूलियत के लिए नगर निगम द्वारा इन तीनों मार्गों पर जगह-जगह साइनेज लगवाए जा रहे है ट्रैफिक पुलिस को इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में बैठक संपन्न*। आज दिनांक 26.10.2026 को जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अन्तर्गत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर निर्देश दिये गये – 1. एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव उचित संख्या में मतदाता हों, कोई भी परिवार न टूटे तथा परिवार के सभी सदस्य एक ही अनुभाग एवं एक ही स्थान पर रखे जायें। 2. विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर दिये जायेंगे, नई सूची में कोई भी ऑक्जिलरी (सहायक) मतदेय स्थल नहीं रहेगा। 3. जिन मतदेय स्थलों पर मतदाता संख्या मानक से कम है उनका तार्किक विश्लेषण कर निकटतम स्थलों में समायोजित किया जाये, 300 से कम मतदाता वाले स्थल को रखने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाये। 4. जर्जर, अत्यधिक पुराने व अस्थायी भवनों वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के स्थायी भवन में स्थानांतरित किया जाये। 5. मुख्य गांव/बस्ती से अत्यधिक दूरी पर स्थित मतदेय स्थलों को हटाकर सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाये तथा मतदेय स्थल की दूरी 02 कि०मी० से अधिक न हो। 6. निजी भवन, दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान, व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा राजनैतिक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवनों में स्थित मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर शासकीय भवन में स्थानांतरित किया जाये। 7. चूंकि वर्ष 2027 में विधान सभा सामान्य निर्वाचन होना है, अतः सम्भाजन के पश्चात स्थान में अंतिम क्षणों में परिवर्तन न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों से प्राप्त सुझाव/आपत्तियों का निस्तारण कर दिनांक 27-10-2026 को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के माध्यम से आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जायेगा। अतः सभी दलों से अपील की जाती है कि आलेख्य सूची-2026 पर यदि कोई सुझाव/शिकायत हो तो दिनांक 26-10-2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से उपलब्ध करायें। जनपद बाँदा में वर्तमान एवं प्रस्तावित मतदेय स्थलों का विवरण निम्नवत है – जनपद में कुल 4 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 829 मतदान केन्द्र एवं 1537 मतदेय स्थल हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 12,33,794 है जिसमें पुरुष मतदाता 6,83,754, महिला 5,50,005 एवं अन्य 35 हैं। – *232-तिंदवारी:* केन्द्र 221, स्थल 396, 1200 से अधिक वाले 10, समायोजित 01, भवन परिवर्तन 05, कुल मतदाता 3,10,949 – *233-बबेरू:* केन्द्र 223, स्थल 387, 1200 से अधिक वाले 0, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 04, कुल मतदाता 3,16,706 – *234-नरैनी (अ०जा०):* केन्द्र 238, स्थल 413, 1200 से अधिक वाले 06, समायोजित 0, भवन परिवर्तन 02, कुल मतदाता 3,23,567 – *235-बाँदा:* केन्द्र 147, स्थल 341, 1200 से अधिक वाले 09, समायोजित 04, भवन परिवर्तन 01, कुल मतदाता 2,82,572 बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री माया शंकर यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लोकेशन बांदाउत्तर प्रदेश रिपोर्टर-मोहम्मद हुसैन ब्यूरो चीफ *➡️थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा IPO में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में कुल ₹2,00,000 की धनराशि कराई गई वापस ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित की कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि वापस कराई गई । साइबर ठगी के मामले में पीड़ित की धनराशि वापस कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी संतोष कुमार द्विवेदी को साइबर ठगों द्वारा शेयर बाजार में IPO (Initial Public Offering) में निवेश करने तथा कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया । ठगों के झांसे में आकर आवेदक से कुल ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की धनराशि की ठगी कर ली गई । जिसके संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूरी ₹2,00,000/- की धनराशि वापस कराई गई । *जनपद बांदा पुलिस आमजन से अपील करती है कि शेयर बाजार, IPO अथवा अन्य निवेश योजनाओं में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों एवं फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सतर्क रहें । निवेश करने से पूर्व संबंधित प्लेटफॉर्म एवं कंपनी की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।* *वापस करायी गई धनराशि-* ▪️कुल ₹2,00,000रुपए । *टीम का विवरण-* 1. श्री सुखराम सिंह प्र0नि0 थाना साइबर क्राइम पुलिस 2. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह 3. कां0 राजीव कुमार 4. कां0 हिमांशु वर्मा 5. कां0 ललित कुमार 6. कां0 राजेन्द्र परिहार 7. म0कां0 ज्योति उपाध्याय