श्री राम मंदिर चढ़ावे पर विधानसभा अध्यक्ष के बयान के विरोध में कांग्रेस का विशाल विरोध प्रदर्शन,सतीश महाना को पद से हटाने की मांग

0
WhatsApp Image 2026-07-20 at 11.24.07 AM

अलीगढ।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा कथित रूप से दिए गए उस बयान,जिसमें उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर का जो चढ़ावा चोरी हुआ है वह बिना श्रद्धा के चढ़ाया गया धन है,के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने अलीगढ़ में विशाल विरोध प्रदर्शन किया।विरोध जुलूस रेलवे रोड स्थित जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे रोड,मामू-भांजा मार्केट,कंपनी बाग,आगरा रोड,मदार गेट,आर्य समाज रोड होते हुए अचल तालाब स्थित रामलीला मैदान पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा हाथों में विभिन्न स्लोगनों से लिखी तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया।समापन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का यह बयान अत्यंत

https://youtu.be/ij8RVj6LdHA दुर्भाग्यपूर्ण,निंदनीय और करोड़ों श्रीराम भक्तों की आस्था का अपमान है।यह विडंबना है कि जिस भारतीय जनता पार्टी ने भगवान श्रीराम के नाम पर जनता से समर्थन प्राप्त कर सत्ता हासिल की,उसी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज भगवान श्रीराम के भक्तों की श्रद्धा पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं।भाजपा सत्ता के अहंकार में पूरी तरह डूबी हुई है और उसे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने में भी संकोच नहीं रह गया है।आरोप लगाया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ऐसे बयानों पर न तो कोई संज्ञान लेता है और न ही कोई गंभीरता दिखाता है, लजिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता की दृष्टि से सतीश महाना को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से देशवासियों और करोड़ों राम भक्तों से क्षमा मांगनी चाहिए।उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग की सतीश महाना को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद से तत्काल हटाया जाए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था और श्रद्धा पर इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को शोभा नहीं देती तथा ऐसे बयानों से समाज में अनावश्यक विवाद और लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।कांग्रेस पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह,महानगर अध्यक्ष नवेद खान, विजय लक्ष्मी सिंह,शालिनी चौहान,पूर्व महापौर प्रत्याशी मधुकर शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव,मोहम्मद मंसूर,बाबुद्दीन अब्बासी,पूरनचंद देशमुख,प्रवीण बघेल प्रधान,भूपेंद्र प्रताप सिंह,योगेश अग्रवाल,हाजी नौशाद कुरैशी,कैलाश बाल्मीकि, डूंगर सिंह,डा धर्मेन्द्र लोधी, रामकिशन गोस्वामी,सुरेश बागड़ी, तय्यब कुरैशी,सुशील कुमार बॉबी, नरेन्द्र कुमार शर्मा,पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल,ऋषि भारद्वाज,डा शंकरलाल,हरिओम माहौर, अमजद हुसैन,अविनाश शर्मा, वसीम ठाकुर,ओमप्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी,मेराज अहमद,घनश्याम दास कश्यप, आमिर मुन्तजिर,विनेश कुमार सिंह,शशिकांत तिवारी,शादाब फज़ल,अशहर शबाब,जग्गी, अमित तौमर,शीलू चंदेल, राजुकमार सिंह पहाड़िया,सुनील अग्रवाल, उज़ैर दिलशाद,कैलाश गौतम, लमोहम्मद अरमान,नबी अहमद खान,शाहिद खान, कृष्णकांत सिंह,चेतन्य प्रताप सिंह,लोकेन्द्र शर्मा,राजेश आर्य, क़ुतुब खान,भदेव प्रसाद,दीपक पाठक,अकील कुरैशी,ब्रजेश सविता,जयवीर सिंह,सविता, राकेश सिंघल,सतीश कुमार एड, मोहम्मद सह्फीक,चमन अल्वी, नबी हसन,अतर सिंह,मोहम्मद मुजीब,मोहनलाल पप्पू,सुनील कुमार, बाबू खान,लोकेश उपाध्याय,धर्मेन्द्र वशिष्ठ,प्रभात पचौरी,नादिर खान,राजू सोल्जर, जाकिर हुसैन,नरेन्द्र मिश्रा,शिवा शर्मा, शिव सिंह नागर,मोहम्मद दिलशाद,गुड्डू डांगा,रजत केला, साजिद बेग,वसीम मलिक,अर्जुन सिंह दिवाकर,अतर सिंह,सौरभ पाराशर,मोहम्मद साबिर,संजय माथुर,पिंकू बघेल,जतन अग्रवाल, सोनू शर्मा,सोमेश चौहान,अनुराग प्रताप सिंह,आरिफ सिद्दीकी, अहद खान, वाजिद खान,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed