चोरी की घटनाओं का खुलासा दो शातिर चोर गिरफ़्तार माल बरामद
जनपद सीतापुर
राशिद खांन चांद
ब्यूरो हेड सीतापुर
*चोरी की घटना का सफल अनावरण*
दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी/आभूषण बरामद
दिनांकः-24.07.2026
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल महोदय द्वारा जनपद सीतापुर में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षकगण को घटनाओं को रोकने व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में आज दिनांक 24.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह महोदय के पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर चोरी/नकबजनी जैसी घटनाओं के संबंध में पंजीकृत अभियोग का अनवारण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. बृजमोहन उर्फ पगलू पुत्र परशूराम पासी नि0 ग्राम नरसोही थाना को0 देहात सीतापुर उम्र करीब 50 वर्ष 2. अवधेश पुत्र वजरंग नि0 गोरी नगर थाना को0 देहात सीतापुर उम्र करीब 26 वर्ष को थाना क्षेत्र के नरसोही मार्ग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये एक जोडी झाला पीली धातु , एक अंगूठी पीली धातु तथा एक गले की माला पीली धातु , दो जोडी पायल सफेद धातु व एक अदद वटुआ व नगद 4,800/- रूपये बरामद हुये है । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तारशुदा चोर/अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 17-18/07/2026 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गंगापुर में रात में चोरी की घटना कारित की गयी थी । घटना के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 167/2026 धारा 305/331(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत हैं। उक्त पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभि0गण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
प्रकाश में आए अभियुक्त का नाम/पताः-
1. . बृजमोहन उर्फ पगलू पुत्र परशूराम पासी नि0 ग्राम नरसोही थाना को0 देहात सीतापुर उम्र करीब 50 वर्ष
2. अवधेश पुत्र वजरंग नि0 गोरी नगर थाना को0 देहात सीतापुर उम्र करीब 26 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
एक जोडी झाला पीली धातु , एक अंगूठी पीली धातु तथा एक गले की माला पीली धातु , दो जोडी पायल सफेद धातु व एक अदद वटुआ व नगद 4,800/- रूपये बरामद
अभियुक्त बृजमोहन उर्फ पगलू (एचएस) उपरोक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 242/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना हरगांव सीतापुर
2. मु0अ0सं0 472/19 धारा 379/429 भादवि थाना खैराबाद सीतापुर
3. मु0अ0सं0 72/16 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना को0 नगर सीतापुर
4. मु0अ0सं0 751/20 धारा 323/504/506 भादवि थाना को0 नगर सीतापुर
5. मु0अ0सं0 10/21 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना को0 नगर सीतापुर
6. मु0अ0सं0 225/18 धारा 379/506 भादवि थाना तालगांव सीतापुर
7. मु0अ0सं0 98/26 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3(1)द,ध/3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट थाना को0 देहात सीतापुर
8. मु0अ0सं0 167/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर
अभियुक्त अवधेश उपरोक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 85/18 धारा 380/411 भादवि थाना खैराबाद जनपद सीतापुर
2. मु0अ0सं0 659/2019 धारा 379/411 भादवि थाना को0 नगर जनपद सीतापुर
3. मु0अ0सं0 274/25 धारा 296 बीएनएस थाना को0 देहात जनपद सीतापुर
4. मु0अ0सं0 347/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद सीतापुर
5. मु0अ0सं0 167/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर
पुलिस टीम थाना कोतवाली देहात–
1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार यादव चौकी इंचार्ज शाहमहोली थाना कोतवाली देहात सीतापुर
2. का0 कपिल
3. का0 विनीत ,
4. का0 मनोज
5. रि0का0 रविकान्त
