सीतापुर कलेक्ट्रेट सभागार में महिला आयोग सदस्य ने सुनी समस्याए 29 शिकायत आई

0
1002221263-300x225

_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_

*राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं, आईं 29 शिकायतें*

*सीतापुर*। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी शुक्रवार को सीतापुर की सदर तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान 29 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आईं महिलाओं की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाना महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याएं रखीं। कई पीड़िताओं ने अपनी शिकायतें महिला आयोग को लिखित रूप में भी सौंपीं।

सुजीता कुमारी ने कहा कि महिला आयोग इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से शीघ्र न्याय सुनिश्चित करता है। आयोग समय-समय पर जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम और निरीक्षण अभियान चलाता है, जिससे महिलाओं की समस्याओं को समझा जा सके और उनका त्वरित समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्हें अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़ा होना चाहिए। महिला आयोग हर उस महिला के साथ खड़ा है जो अपने हक के लिए लड़ रही है। आयोग न केवल पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाता है बल्कि उन्हें परामर्श, कानूनी सहायता और मानसिक सहयोग भी उपलब्ध कराता है। आयोग की यही कोशिश रहती है कि कोई भी महिला अकेली महसूस न करे और उसे पूरा सहयोग मिले।

जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सदर जर्नादन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed